शादी के बाद Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala के साथ नंगे पांव किए श्रीशैलम मंदिर के दर्शन, सामने आया वीडियो

नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) ने अपनी लंबे समय से प्रेमिका शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं। शादी के दो दिन बाद, शोभिता और चैतन्य को पहली बार एक साथ देखा गया है। उन्हें सुपरस्टार नागार्जुन के साथ आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में देखा गया, जहां नए दूल्हा-दुल्हन के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा में इस समय नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) की शादी की चर्चा जोरों पर है। इस जोड़े ने वर्षों तक गुपचुप डेटिंग के बाद एक प्राइवेट समारोह में शादी की। शादी के बाद, नए-नवेले पति-पत्नी को पहली बार देखा गया है। 

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 4 दिसंबर को हैदराबाद में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक निजी समारोह में विवाह किया। शादी की रस्में एक हफ्ते पहले ही शुरू हो गई थीं। दोनों ने बिना किसी धूमधाम के पहले सगाई की और फिर गुपचुप शादी कर ली। अब, यादगार पलों के बीच, वे पति-पत्नी के रूप में पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं।

शोभिता-चैतन्य की पहली सार्वजनिक उपस्थिति

दरअसल, शुक्रवार को नए-नवेले दूल्हा-दुल्हन नागा चैतन्य अपनी पत्नी शोभिता धुलिपाला के साथ श्रीशैलम श्री भ्रमरंबा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला मंदिर में दर्शन के लिए गए। इस मौके पर चैतन्य के पिता नागार्जुन भी उनके साथ थे। एक वीडियो में तीनों को मंदिर की ओर जाते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Naga Chaitanya Sobhita Wedding: नागार्जुन ने बेटे के शादी के नए फोटोज शेयर किए, दूल्हा-दुल्हन हल्दी में सजे नजर आए

खुशमिजाज दिखीं शोभिता

वीडियो में नागा चैतन्य, उनकी पत्नी शोभिता धुलिपाला और पिता नागार्जुन साथ में नजर आ रहे हैं। चैतन्य ने सफेद शर्ट के साथ धोती और अंगोछा पहन रखा है, जबकि शोभिता गुलाबी और पीली कांजीवरम साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। नागार्जुन भी पीच रंग के कुर्ता और जींस में हैंडसम नजर आ रहे हैं। तीनों नंगे पांव मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं।

नागा चैतन्य की दूसरी शादी

शोभिता धुलिपाला से शादी से पहले, नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) से शादी की थी। दोनों ने 2017 में क्रिश्चियन और साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से दो बार शादी की थी और एक भव्य रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की थी। हालांकि, उनकी शादी केवल 4 साल तक ही चल पाई, और 2021 में दोनों अलग हो गए।

सामंथा से अलग होने के बाद, नागा चैतन्य का नाम शोभिता के साथ जुड़ने लगा था, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी। इस साल अगस्त में सगाई के बाद उन्होंने अपने रिश्ते की पुष्टि की, और अब नागा चैतन्य ने शोभिता के साथ विवाह कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *