Pushpa 2 की रिलीज से तीन दिन पहले Allu Arjun कानूनी विवादों में फंसे, पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई शिकायत

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। अभिनेता विभिन्न इवेंट्स में फिल्म के प्रमोशन के लिए भाग ले रहे हैं, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई है। आइए जानते हैं कि इस विवाद की शुरुआत किस बयान…

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। अभिनेता विभिन्न इवेंट्स में फिल्म के प्रमोशन के लिए भाग ले रहे हैं, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई है। आइए जानते हैं कि इस विवाद की शुरुआत किस बयान से हुई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फैंस पुष्पा 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में हैं। हाल ही में मुंबई में एक प्रेस मीट के दौरान, अल्लू अर्जुन के मैनेजर पर एक महिला पत्रकार ने फोन छीनने का आरोप लगाया। फिल्म की रिलीज के नजदीक आते ही, अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना इस समय पुष्पा 2: द रूल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस क्लब को “आर्मी” के नाम से संबोधित किया, जिस पर एक व्यक्ति ने आपत्ति दर्ज कराई है।

अल्लू अर्जुन के बयान पर उठी आपत्ति

आधनन तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीनिवास गौड़ नामक एक व्यक्ति को अल्लू अर्जुन का फैंस को “आर्मी” कहने पर ऐतराज है। उन्होंने हैदराबाद के जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसमें उन्होंने इस शब्द के प्रयोग की निंदा की है।

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Advance Booking Day 1: ‘पुष्पा राज’ की दस्तक, पहले दिन ही 7.8 करोड़ के टिकट बिके
शिकायतकर्ता ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘हमने अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत की है, जिसमें अनुरोध किया गया है कि वे अपने प्रशंसकों के लिए “सेना” या “आर्मी” शब्द का इस्तेमाल न करें। सेना एक सम्मानजनक पद होता है और यह हमारे देश की रक्षा करती है। इस लिए, किसी को अपने प्रशंसकों को “आर्मी” नहीं कहना चाहिए। इसके लिए अन्य कई उपयुक्त शब्द हो सकते हैं।

अल्लू अर्जुन का बयान

मुंबई में एक इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस की प्रशंसा की थी, उन्होंने कहा, ‘मेरे पास फैंस नहीं हैं, मेरे पास प्रशंसकों की एक सेना है। मैं अपने सभी फैंस को प्यार करता हूं। वे हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं। मेरे फैंस मेरी आर्मी की तरह हैं। अगर पुष्पा 2 सफल होती है, तो मैं इसकी सफलता अपने फैंस को समर्पित करूंगा।
ये भी पढ़ें- Allu Arjun के मैनेजर ने पत्रकार से की बदसलूकी, मामला पुष्पा 2 के मुंबई प्रेस मीट से जुड़ा है
Most popular

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *