Pushpa 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद में बेकाबू भीड़, भगदड़ में एक महिला की जान गई; 2 लोग घायल

पुष्पा 2 के प्रीमियर शो के दौरान हैदराबाद के एक थिएटर में अचानक भगदड़ मच गई। दरअसल, उस समय अल्लू अर्जुन वहाँ मौजूद थे, जिससे फैंस उनकी झलक पाने के लिए बेताब हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी भगदड़ में एक महिला के घायल होने की खबर…

पुष्पा 2 के प्रीमियर शो के दौरान हैदराबाद के एक थिएटर में अचानक भगदड़ मच गई। दरअसल, उस समय अल्लू अर्जुन वहाँ मौजूद थे, जिससे फैंस उनकी झलक पाने के लिए बेताब हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी भगदड़ में एक महिला के घायल होने की खबर मिली, जिसे बाद में गंभीर स्थिति में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन के प्रति फैंस का जुनून किसी से छिपा नहीं है। इसी का नतीजा रहा कि उनकी फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) के ऐलान के बाद से ही लोगों में इसकी दीवानगी देखी जाने लगी। ट्रेलर और विभिन्न पोस्टरों के साथ इस फिल्म की रिलीज़ ने उत्सुकता को और बढ़ा दिया था।

अब अंततः 5 दिसंबर को पुष्पा 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सुबह से ही सिनेमाघरों में भीड़ जुटना शुरू हो गया। विशेषकर, हैदराबाद में फिल्म की स्क्रीनिंग से एक दिन पहले हुई घटना ने चिंता बढ़ा दी। इस मौके पर अल्लू अर्जुन को देखने के लिए राजधानी में भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

स्टार की झलक पाने के लिए जुटे फैंस

दरअसल, हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म का प्रीमियर आयोजिन किया गया था, और अल्लू अर्जुन की उपस्थिति ने भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल बना दिया। बड़ी संख्या में लोग उनके दर्शन के लिए वहां आए थे, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभालने का प्रयास किया और हल्का लाठीचार्ज किया।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2: कन्नड़ फिल्म परंपरा के चलते बेंगलुरु प्रशासन का बड़ा फैसला, रात में नहीं दिखाई जाएगी पुष्पा 2

भगदड़ में एक महिला की जान गई

मृतक महिला का नाम रेवती बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे CPR देने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। निजी अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। साथ ही, एक घायल युवक को अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। एक अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि संभावना है कि महिला अपने बच्चों को बचाने की कोशिश कर रही थी जब वह भीड़ में फंस गई। इस भगदड़ के कारण एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

(फोटो क्रेडिट -X)इस फिल्म का पहला भाग 2021 में रिलीज हुआ था और उस समय यह ब्लॉकबस्टर साबित हुआ। फैंस और निर्माता दोनों को दूसरे भाग से भी काफी उम्मीदें हैं। एडवांस बुकिंग और संग्रह के अनुसार, यह फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है। यह तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, बंगाली और मलयाली भाषाओं में रिलीज हुई है। यह पहली पैन इंडिया फिल्म है, जो बांग्ला में भी प्रदर्शित हुई है।यह भी पढ़ें: Pushpa 2 ट्विटर रिव्यू: ‘फायर है या ठंडा!’, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा-2’ पर जनता का फैसला

Most popular

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *