Pushpa 2 की स्क्रीनिंग में महिला की मौत के मामले में Allu Arjun पर केस दर्ज, एक्टर और थिएटर पर कार्रवाई

फिल्म पुष्पा 2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। हैदराबाद में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक महिला की मृत्यु हो गई, जिसके बाद पुलिस ने अभिनेता और संध्या थिएटर के खिलाफ कार्रवाई की है। आइए जानते हैं कि सिनेमाघर में भगदड़ क्यों हुई और अल्लू अर्जुन को इस घटना के…

फिल्म पुष्पा 2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। हैदराबाद में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक महिला की मृत्यु हो गई, जिसके बाद पुलिस ने अभिनेता और संध्या थिएटर के खिलाफ कार्रवाई की है। आइए जानते हैं कि सिनेमाघर में भगदड़ क्यों हुई और अल्लू अर्जुन को इस घटना के लिए क्यों जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) हाल ही में पुष्पा 2 (Pushpa 2) की रिलीज के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई, जिसका कारण अल्लू अर्जुन की उपस्थिति बताई जा रही है। अब इस घटना ने अभिनेता के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।

पुलिस के अनुसार, हैदराबाद में पुष्पा 2 के प्रीमियर में हुई भगदड़ में एक 39 वर्षीय महिला की जान चली गई। इसके बाद, संध्या पुलिस स्टेशन और अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना की सूचना मिलने पर अल्लू अर्जुन के फैंस को बड़ा सदमा लगा है। आइए, इस घटना की पूरी जानकारी लेते हैं।

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद पुलिस के सेट्रल जोन के डीसीपी अक्षांस यादव ने बताया कि मृतक की पारिवारिक शिकायत पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और 118 (1) आर/डब्ल्यू 3 (5) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में मामले की जांच जारी है, और सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Pushpa 2: कहानी दमदार, गाने बेकार; थिएटर में इस एक सॉन्ग ने कर दिया ऑडियंस का बुरी तरह दिमाग खराब

थिएटर ने पुलिस को नहीं दी थी जानकारी

डीसीपी ने कहा कि थिएटर ने पुलिस को फिल्म के प्रमुख कलाकारों की उपस्थिति की जानकारी नहीं दी थी। इससे दर्शकों की भीड़ जमा हो गई, जो भगदड़ का कारण बनी और परिणामस्वरूप एक महिला की जान चली गई।

Photo Credit- Instagram

जानकारी अनुसार, दिलसुखनर की निवासी रेवती (39) अपने पति और दो बच्चों के साथ थिएटर पहुंची थी। अल्लू अर्जुन को देखकर हड़कंप मच गया, जिसके कारण उक्त घटना घटी। पुलिस ने रेवती और उनके बेटे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने रेवती को मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 का ये विलेन कहने वाला था एक्टिंग की दुनिया को अलविदा, Irrfan Khan की वजह से बचा करियर; रच दिया इतिहास

Most popular

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *