Spiderman में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली Hailee Steinfeld ने Josh Allen से की सगाई

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैली स्टेनफेल्ड इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी निजी जिंदगी की वजह से वो काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, 22 नवंबर को उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड, क्वार्टरबैक जोश एलन के साथ सगाई की है। जोश ने इस खास पल की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसे देखकर…

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैली स्टेनफेल्ड इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी निजी जिंदगी की वजह से वो काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, 22 नवंबर को उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड, क्वार्टरबैक जोश एलन के साथ सगाई की है। जोश ने इस खास पल की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री हैली स्टेनफेल्ड (Hailee Steinfeld) और जोश एलन (Josh Allen) ने सगाई की घोषणा की है। जोश ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को यह खबर दी। तस्वीर में हैली को घुटनों पर बैठकर जोश को प्रपोज करते हुए देखा जा सकता है।

सगाई की तस्वीरें साझा की गईं

तस्वीर में जोश को फूलों से सजे आर्क के नीचे घास पर बैठा हुआ देखा जा सकता है, जबकि हैली उन्हें किस करते हुए झुकी हुई हैं। उन्होंने अपने कैप्शन में सगाई की तारीख “11*22*24” भी साझा की। इस खबर के साथ ही उनके कई दोस्तों और फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। टेनिस खिलाड़ियों सानिया मिर्जा ने लिखा, “ओएमजी, आई लव यू,” और अभिनेता चैड माइकल मरे ने बधाई दी।
यह भी पढ़ें: ED Sheeran India Tour: भारत लौटने को बेताब, 2025 में इन 6 शहरों में होंगें कॉन्सर्ट

डिनर डेट पर किया गया था स्पॉट

मई 2023 में, इन दोनों को न्यूयॉर्क सिटी में डिनर डेट पर देखा गया था, जिसके बाद उनकी रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ने लगी थीं। ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कई बार साथ स्पॉट होने के बावजूद, इन्होंने अपने रिश्ते को गुप्त रखा।

इन फिल्मों में किया है अभिनय

हैली स्टेनफेल्ड ‘पिच परफेक्ट’ फिल्म श्रृंखला (2015-2017) और ‘द एज ऑफ सेवेंटीन’ में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। इसके लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब नाम nomination भी मिला। उन्होंने ‘एंडर्स गेम’, ‘बिगिन अगेन’ और ‘बम्बलबी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
हाल ही में जोश की एक और अभिनेत्री के साथ डेटिंग की खबरें भी आई थीं। द न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, जोश एलन ने ब्रिटनी विलियम्स के साथ करीब दस सालों तक डेटिंग की थी, लेकिन 2023 की शुरुआत में ये कपल अलग हो गया। वे बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। एलन के एनएफएल के लिए साइन करने से पहले भी वे साथ थे। ब्रिटनी के साथ जोश ने अपने ब्रेकअप की आधिकारिक घोषणा नहीं की थी, लेकिन जब उन्होंने सोशल मीडिया पर जोश से जुड़ी सारी तस्वीरें हटा दीं और उन्हें अनफॉलो कर दिया, तो यह साफ हो गया कि अब वे साथ नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: ‘हैरी पॉटर’ फेम Rupert Grint को टैक्‍स में भरने होंगे करोड़ों, 4 साल पुराने केस पर आया फैसला
Most popular

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *